18 Apr 2024, 15:57:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर मुद्दे पर लंदन में भारतीय उच्चायोग परिसर में तोड़फोड़, भारत ने की पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:03AM | Updated Date: Sep 5 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंदन में भारतीय उच्चायोग परिसर में पाकिस्तान की ओर से उकसाये गये लोगों द्वारा की गयी तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुये भारत ने ब्रिटेन की सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की माँग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहाँ इस संबंध पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘हम इस तरह की घटना को अस्वीकार्य मानते हैं। हमने ब्रिटेन की सरकार से दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया है। साथ ही हमने उच्चायोग का कामकाज सुचारू रूप से चलाने और वहाँ तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।’’
 
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के उकसावे पर काम करने वाले तत्वों द्वारा भारतीय उच्चायोग पर भारत विरोधी प्रदर्शन और संपत्ति के तोड़फोड़ की एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे उच्चायोग का कामकाज प्रभावित हुआ है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया कि उच्चायोग कार्यालय के बाहर एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ है और परिसर में तोड़फोड़ की गयी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान के उकसावे पर इस तरह का प्रदर्शन किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »