25 Apr 2024, 02:20:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लाहौर। चौधरी चीनी मिल मामले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज की एक जवाबदेही अदालत ने हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। मरयम नवाज को बुधवार को लाहौर की एक जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उनके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार चचेरे भाई यूसुफ अब्बास की हिरासत अवधि भी 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। दोनों को अब 18 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मरयम और अब्बास को चौधरी चीनी मिल मामले में आठ अगस्त को गिरफ्तार किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »