19 Apr 2024, 07:57:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान की पूर्व साम्राज्ञी मिशिको को कैंसर, रविवार को सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 1:54PM | Updated Date: Sep 4 2019 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की पूर्व साम्राज्ञी मिशिको को शुरुआती अवस्था का ब्रेस्ट कैंसर है और रविवार को उनकी सर्जरी की जायेगी।‘जापान टूडे’ की रिपोर्ट के अनुसार दो अगस्त को  84 वर्षीय पूर्व साम्राज्ञी को एक स्वास्थ्य जांच के दौरान इस रोग का पता चला था। इसके अलावा पूर्व महारानी दिल की बीमारी से भी जूझ रही हैं और इस वर्ष जून में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था। वह काफी कमजोर हो गयी हैं। उन्हें शनिवार को यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो हॉस्पिटल में भर्ती कराया जायेगा जहां उनकी रविवार को सर्जरी होगी। साम्राज्ञी मिशिको के पति एवं पूर्व सम्राट अकिहितो ने स्वास्थ्य कारणों से इस वर्ष अप्रैल में राजगद्दी छोड़ दी थी।
 
जापान के शाही घराने के दो सौ साल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले राजा हैं। रिपोर्ट के अनुसार जापानी राजघराने के कÞरीब 200 साल के इतिहास में सम्राट अकिहितो पहले राजा हैं  जिन्होंने अपनी इच्छा से राजगद्दी छोड़ी हैं। वर्ष 2016 में सम्राट अकिहितो ने  देश के नाम एक ख़ास संबोधन में कहा था कि उन्हें इस बात का डर है कि बढ़ती उम्र के कारण वह अपनी जिम्मदारियों को अच्छी तरह से नहीं निभा पाएंगे।
 
उसके एक साल बाद वर्ष 2017 में जापान की संसद ने एक ख़ास कानून बनाकर उन्हें राजगद्दी छोड़ने की इजाजत दी। पूर्व सम्राट के पुत्र नारोहितो जापान के सम्राट हैं। सम्राट नारोहितो की एक पुत्री है लेकिन जापान के कानून के तहत महिलाओं को राजगद्दी नहीं मिलती है इसलिए वह राजगद्दी की अगली वारिस नहीं हैं।  सम्राट नारोहीतो के भाई राजकुमार फुमिहितो अगले वारिस हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »