25 Apr 2024, 18:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में दुर्घटनावश विस्फोट,17 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 1:25PM | Updated Date: Sep 4 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिबरगन। अफगानिस्तान के जाजान प्रांत के अक्चा जिले में मंगलवार को दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 17 लोग घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदून अनीक ने बुधवार को बताया कि जिले के बाजार में कल युद्ध के विस्फोटक अवशेष में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया जिसमें 17 लोग घायल हो गये। उन्हेंअस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
अधिकारी के अनुसार एक व्यक्ति विस्फोटक अवशेष को बेचने के लिए इसे कबाड़ की दुकान पर लेकर गया था। गरीब लोग अक्सर पैसों के लिए इस तरह की वस्तुओं को खोजने के बाद बेचने की कोशिश करते हैं। अफगानिस्तान के इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादी समूह तालिबान के बीच अक्सर संघर्ष भी होते रहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »