28 Mar 2024, 17:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महासचिव को दी अमेरिका-तालिबान वार्ता की जानकारी: डुजारिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 8:00AM | Updated Date: Sep 4 2019 8:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमाय खलीलजाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता की ताजा दौर की बैठक के बारे में नियमित रूप से जानकारी दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। खलीलजाद ने सोमवार को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ है, जिसमें अमेरिका अगले 135 दिनों के भीतर अपने 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा और कई ठिकानों को बंद कर देगा।

इससे पहले अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता की नौंवे दौर की बैठक रविवार को समाप्त हो गई। डुजारिक ने कहा कि उन्हें अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ने शांति वार्ता की नियमित जानकारी दी है। खलीलजाद के अफगानिस्तान सरकार के साथ नए समझौते की जानकारी देने के कुछ घंटों के बाद ही काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »