25 Apr 2024, 17:33:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया में चिकनगुनिया से 20 हजार प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 12:41AM | Updated Date: Sep 4 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आदिस अबाबा। इथियोपिया में चिकनगुनिया से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार हो  गयी है। इथोपिया जन स्वास्थ्य संस्थान (ईपीएचआई) ने बताया कि चिकनगुनिया का कहर पूर्वी शहर दिरे दावा से शुरू हुआ और इस शहर में चिकनगुनिया निरोधक दवा का व्यापक छिड़काव किये जाने के बावजूद प्रभावितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ईपीएचआई ने गुरुवार को बताया था कि देश में इससे 15192 लोग प्रभावित हुए हैं। संस्थान के मुताबिक मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी से इतनी अधिक संख्या में लोगों के प्रभावित होने के बावजूद अभी तक किसी व्यक्ति की मौत की रिपोर्ट नहीं है। संस्थान चिकनगुनिया प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर छिड़काव, सामाजिक जागरुकता और मुफ्त मेडिकल जांच अभियान चला रहा है।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »