19 Apr 2024, 15:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब्दुल बासित ने पोर्न स्टार को बताया कश्मीरी - उड़ रहा है मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 4:41PM | Updated Date: Sep 3 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के राजनयिक अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया पर कश्मीर में पैलेट गन हमले का दावा करते हुए एक तस्वीर शेयर की। बासित ने गलती से पॉर्न स्टार की तस्वीर को अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला। भारत में नियुक्त पूर्व पाक राजनयिक को इस गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा। अब्दुल बासित ने कुछ देर बाद ट्वीट डिलीट भी कर दिया। बासित ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया।
 
इसमें लिखा था कि अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोने वाला यूसुफ, प्लीज अपनी आवाज उठाइए। हालांकि बिस्तर पर लेटे जिस मरीज को यूसुफ बताया गया, वह हकीकत में पॉर्न स्टार जॉनी सिंस है। सिंस के साथ नजर आ रही महिला भी अडल्ट फिल्मों की स्टार बताई जा रही है। हालांकि बासित ने कुछ ही देर में यह ट्वीट हटा दिया, लेकिन तब तक वे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हो चुके थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »