28 Mar 2024, 18:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान रेल मंत्री का फिर अजीबोगरीब बयान: देश के पास 125 से 250 ग्राम के एटम बम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 12:52AM | Updated Date: Sep 3 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35-ए के  हटाये जाने और प्रदेश को दो भागों में विभाजित किये जाने के भारत सरकार के फैसले के बाद से लगातार अजीबोगरीब और भड़काऊ बयान देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने फिर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि  उनके देश के पास आधा पाव या पाव भर के भी परमाणु बम है। पाकिस्तान मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार सिखों के प्रमुख धार्मिक शहर ननकाना साहिब में एक निर्माणाधीन रेलवे भवन का मौका मुआयना करने के बाद रशीद ने भी अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके देश के बाद 125 ग्राम और 250 ग्राम के भी परमाणु बम हैं, जिनका इस्तेमाल किसी विशेष लक्षित स्थान पर मार के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परमाणु युद्ध नहीं चाहता लेकिन अगर उस पर युद्ध थोपा गया तो इसका जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है लेकिन अगर हम पर हमला किया गया तो फिर यह आखिरी युद्ध होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »