20 Apr 2024, 04:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के साथ द्विपक्षीय मामलों को प्राथमिकता देंगे : राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 6:52PM | Updated Date: Sep 2 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारत और जापान रक्षा के क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत बनाएंगे और द्विपक्षीय मामलों को उच्च प्राथमिकता देंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां जापान के दौरे पर आने के बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे और रक्षा मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सिंह ने यहां आने पर ट्वीट कर कहा,‘‘ आज मैं द्विपक्षीय मामलों पर बात करने के लिए जापान आया। भारत और जापान आपस में विशेष भागीदारी करते हैं जिनमें सामरिक और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी शामिल है। मेरी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सम्बन्धों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 
सिंह ने जापानी प्रधानमत्री शिंजो से मुलाकात के बाद कहा,हमारी यह मुलाकात काफी शानदार रही। भारत ने जापान के साथ द्विपक्षीय सम्बन्धों को उच्च प्राथमिकता दी है। मैंने उन्हें इस बात से अवगत कराया है कि भारत सरकार दोनों देशों के बीच रक्षा कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो के बीच नियमित संवाद से दोनों के बीच सामरिक और विश्व व्यापी भागेदारी पर जोर दिया गया है।
 
इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में आपसी संबधो में नयी सामरीक गहराई आयी है। रक्षामंत्री सिंह ने इवाया के साथ अपनी मुलाकात को काफी सफल बताते हुए कहा कि हम दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और हम रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आपस में मिलकर काम करते रहेंगे। सिंह जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »