25 Apr 2024, 17:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के एमक्यूएम संस्थापक ने गाया 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 10:46AM | Updated Date: Sep 2 2019 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने जहां परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली है, वहीं पाकिस्तान के ही एक राजनीतिक दल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ हुसैन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाते नजर आ रहे हैं।

हुसैन पाकिस्तान में मुहाजिरों का समर्थन करने और भारत के विभाजन के आलोचक के रूप में भी जाने जाते हैं। अल्ताफ ने कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक भेजने की पाकिस्तान की मांग पर कहा था कि महासचिव एंतोनियो गुतेरस को शहरी सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वाह और गिलगित-बाल्टिस्तान में भी पर्यवेक्षक भेजना चाहिए ताकि दुनिया को पता चल सके कि पाकिस्तान में किस तरह मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »