20 Apr 2024, 17:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के सैटेलाइट सेंटर में धमाका, ट्रंप के ट्वीट से अमेरिका पर शक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 10:44AM | Updated Date: Sep 2 2019 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। ईरान के स्पेस सेंटर में गुरुवार को हुए धमाके के पीछे अमेरिकी साजिश का शक जताया जा रहा है। इस धमाके के साथ ही उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने की तेहरान की लगातार तीसरी कोशिश असफल हो गई। धुआं-धुआं हुए रॉकेट के कमर्शल सैटलाइट्स की तस्वीरें सामने आ गईं। उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसमें अमेरिका की संलिप्तता का खंडन किया। ट्रंप का यह ट्वीट बिल्कुल असाधारण था क्योंकि ईरान की सरकार ने न तो हादसे की बात मानी और न ही अमेरिका पर आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्वीट में ईरान की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने लिखा, क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए मैं ईरान को शुभकामनाएं देता हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »