29 Mar 2024, 07:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे पोप फ्रांसिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 10:09AM | Updated Date: Sep 2 2019 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैटिकन सिटी। वेटिकन में रविवार को बिजली चले जाने के कारण ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस लिफ्ट के अंदर फंस गए। 25 मिनट तक मशक्कत करने के बाद उन्हें दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसने के कारण पोप फ्रांसिस रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर पर अपने साप्ताहिक संबोधन के लिए देर से पहुंचे। देरी से आने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा बिजली चली जाने की वजह से वह 25 मिनट के लिए वेटिकन में एक लिफ्ट में फंस गए थे, जिसके बाद दमकल के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। पारंपरिक साप्ताहिक संबोधन में 7 मिनट की देरी से पहुंचने के लिए उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी। पोप फ्रांसिस ने लिफ्ट से सुरक्षित निकाले जाने पर दमकल विभाग का आभार जताया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »