28 Mar 2024, 15:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में सड़क हादसे में छह की मौत, नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 1:51AM | Updated Date: Sep 2 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। उत्तर-पश्चिम केन्या में एक व्यस्त राजमार्ग पर हुए हादसे में कम के कम छह लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी जॉन क्वासी ने बताया कि नैरोबी-नकुरू राजमार्ग पर शनिवार रात एक मिनी बस (मेटाटू) और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने कहा, ‘‘नैवाशा के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाते समय मेटाटू चालक की मौत हो गयी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मेटाटू चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि यह हादसे नैवाशा शहर के लगभग 15 किलोमीटर दूर न्याकैरू में हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक ने मैटाटू को सामने से टक्कर मार दी, जिसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मैटाटू के चालक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »