25 Apr 2024, 20:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें, 30 से अधिक लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 12:15AM | Updated Date: Sep 2 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। हांककांग में विवादित प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। रेडियो टेलीविजन हांगकांग (आरटीएचके)  के अनुसार शनिवार को प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 31 लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 18 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी, जबकि पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ‘मोलोटोव कोकटैल्स, ईंट और अन्य पदार्थ फेंके जबकि पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल  किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्यर्पण विधेयक (जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों को सुनवाई के लिए चीन को सौंपने का प्रावधान है।) के खिलाफ जून के प्रारंभ से ही लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें हुई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »