19 Apr 2024, 04:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 56 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 7:38PM | Updated Date: Sep 1 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में सेना के साथ मुठभेड  में 56 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और सुरक्षा बल के 20 जवानों समेत 25 लोग मारे गये तथा 85 अन्य घायल हो गये। तालिबान ने शनिवार को कब्जे के उद्देश्य से भीषण हमला किया। सेना ने भी इस हमले का करारा जवाब दिया और सरकार ने चंद घंटे के बाद देर रात शहर पर फिर से नियंत्रण पा लेने का दावा किया। इस संघर्ष  के दौरान 35 तालिबानी आतंकवादियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गयी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा,‘‘अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय और कमांडो फोर्स ने शनिवार रात कुंदुज प्रांत में संयुक्त सफाया अभियान चलाया।
 
इस बीच, कुंदुज शहरआतंकवादियों से पूरी तरह से साफ हो गया है और 56 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि कुंदुज में सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप अफगान सुरक्षा बल के 20 जवान और पांच नागरिक मारे गए तथा 85 नागरिक एवं सैनिक घायल हो गए। रविवार को, अफगान सरकार ने यह जानकारी भी जारी की कि कुंदुज पर हमले के साथ साथ तालिबान ने नजदीकी शहर पुल-ए-खुमरी पर भी हमला किया था, जहां अभी भी झड़पें जारी हैं। अफगानिस्तान लंबे समय से सेना एवं सुरक्षा बल के जवानों और तालिबान के बीच लड़ाई में उलझा हुआ है। तालिबान ने रविवार को ही अमेरिका के साथ अफगानिस्तान शांति वार्ता के नौवें दौर का समापन किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »