24 Apr 2024, 20:05:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में 41 गैर-सरकारी संगठनों की सहायता वापस ली गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 3:21PM | Updated Date: Sep 1 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की सरकार ने कॉक्स बाजार में स्थित रोंहिंग्या शरणार्थी शिविरों में कार्य कर रहे 41 गैर-सरकारी संगठनों के भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण उनकी सहायता वापस ले ली है। बंगलादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमीन के अनुसार ये 41 गैर-सरकारी संगठन रोंहिंग्या संकट शुरू होने के समय से ही शिविर में कार्यरत थे।
 
उन्होंने शनिवार को सिलहट में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘इन गैर-सरकारी संगठनों के गलत कार्यों के कारण इनकी सहायता वापस ले ली गई है।’’ रोंहिंग्या मुसलमानों के कल्याण के लिए काम कर रहे कई अन्य गैर-सरकारी संगठन भी बंगलादेश सरकार की निगरानी में हैं क्योंकि कुछ संगठनों को गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त पाया गया है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम उनकी निगरानी कर रहे हैं। अगर उनके खिलाफ हमें कोई साक्ष्य मिलता है तो उन्हें भी कार्रवाई का सामना करना होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »