19 Apr 2024, 17:12:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या करने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 3:17PM | Updated Date: Sep 1 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले 21 साल के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लगता है कि 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है। मृतक परमजीत सिंह भारत के रहने वाले थे और महज तीन साल पहले ही अमेरिका आए थे। 25 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह शाम की सैर पर निकले थे, तभी उनपर हमला हो गया। मामले में एंथनी क्रीटर-रोह्डस नामक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।

सिंह की हत्या से पूरा सिख समुदाय हैरान था। सिंह सिख समुदाय के सक्रिय सदस्य थे। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे और क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि ऐसी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या के पीछे की वजह पता चल सके। लेकिन अभी जांच की जा रही है। सिंह के परिवार ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने के लिए पहले ही 20 हजार डॉलर के इनाम की पेशकश की थी। इनाम का ये पैसा सामुदायिक दान के माध्यम से इकट्ठा किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »