26 Apr 2024, 04:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में कंसर्ट के दौरान स्क्रीन गिरने से 28 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 11:31AM | Updated Date: Sep 1 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के एस्सेन शहर में एक रैप कंसर्ट में एक बड़ी स्क्रीन टूट कर गिर गई जिससे कम से कम 28 लोग घायल हो गये। दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे रैपर कैस्पर और हिप हॉप कलाकार मारटेरिया कें कंसर्ट में हुई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अनुसार एलईडी स्क्रीन के गिरने का कारण खराब मौसम हो सकता है।
 
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर  करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 18 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। अनुमान लगाया गया है कि कंसर्ट में 18,000 से 20,000 लोग मौजूद थे। घटना के बांद कंसर्ट को रोक दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »