25 Apr 2024, 18:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल से चीन में करते थे दुल्हनों की सप्लाई, गिरोह का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 10:58AM | Updated Date: Sep 1 2019 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो ने शनिवार को चार चीनी नागरिकों सहित दस लोगों को कथित तौर पर दुल्हन की तस्करी वाला रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक चीनी नागरिकों को काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इनके नाम जेन जियानजडोंग, झांग डोंगहुई, क्वान झान पेंग और किन लियांग हैं। चारों चीन के हुबेई प्रांत के निवासी हैं। बाकी आरोपी नेपाली हैं, जिनकी पहचान रीना तमांग बिबिरानी, पारबती गुरुंग, अमृता गुरुंग, उषा घिमिरे, रोज तमांग और भारत तमांग के रूप में की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईश्वर बाबू कर्की ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये लोग नेपाली लड़कियों और महिलाओं की तस्करी में लिप्त थे, जिन्हें दुल्हन बनाकर चीन भेजा जाता था। ईश्वर बाबू कर्की ने बताया, सबसे पहले हमने दो चीन नागरिकों क्वान झान पेंग और किन लियांग को गिरफ्तार किया। बुधवार को एयरपोर्ट से इनके कब्जे से दो नेपाली दुल्हनों को बचाया गया। बाद में हमें उनके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान हमने आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से पांच पीड़िताओं को बचाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »