20 Apr 2024, 06:36:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उजबेकिस्तान ने 'उज्बेकोशमोश' नाम की अंतरिक्ष शाखा खोलने का निर्णय लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 12:36AM | Updated Date: Sep 1 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंद। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति '' शवकत मिरजियोवेव '' ने देश में अंतरिक्ष शोध एवं विकास संबंधी गातिविधियों को बढ़ावा देने के लिए'' उज्बेकोशमोश '' नाम की अंतरिक्ष एजेंसी खोलने के निर्णय पर हस्ताक्षर किए है। मीडिया ने शनिवार को बताया कि इस एजेंसी का गठन मंत्रिमंडल के तहत होगा और नवंबर माह तक अंतरिक्ष गतिविधियों पर एक मसौदा पेश किया जाएगा। उज्बेकोशमोश अंतरिक्ष संस्थान सरकार के अंतर्गत काम करेगी। इस संस्थान की जिम्मेदारी एकीकृत राज्य नीति एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम की रुपरेखा तय करना होगा।
 
इसके साथ, देश के शिक्षा संस्थानों को अंतरिक्ष एंजेसी के कार्यक्रमों के साथ जोड़कर छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में शिक्षित किया जाएगा। उज्बेकिस्तान सरकार चाहती है कि उसके छात्र रुस के शिक्षण संस्थानों में जाकर अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में शिक्षा ग्रहण करे। उज्बेकिस्तान सरकार एक नवंबर तक '' अंतरिक्ष कार्यक्रमों '' की रुपरेखा तैयार करेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरिक्ष से जुड़ी आधारिक संरचना की संभावनाओं को तलाशा जाएगा और अंतरिक्ष के बारे में नए छात्रों को शिक्षित कर उन्हें योग्य बनाया जाएगा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »