20 Apr 2024, 10:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो हजार से अधिक सीरियाई शरणार्थी स्वदेश लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 5:43PM | Updated Date: Aug 31 2019 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार से ज्यादा सीरियाई शरणार्थी जॉर्डन और लेबनान से स्वदेश लौटे है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवासन निगरानी रखने वाले केंद्र ने बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘ पिछले एक दिन में सीरिया के नजदीकी देशों से करीब 2148 लोग अपने देश वापस लौटे हैं। लेबनान के जयदत-यबस और तल्कालाख जांच चौकी से 960 लोगों की वापसी हुयी है जिसमें 288 महिलायें और 490 बच्चे शामिल है।
 
इसके अलावा जॉर्डन की नसीब जांच चौकी से 1188 लोगों की वापसी हुयी है जिसमें 356 महिलाएं और 606 बच्चे शामिल है।’’ बुलेटिन के अनुसार 18 जुलाई वर्ष 2018 से अब तक 379355 शरणार्थी जॉर्डन और लेबनान से वापस अपने वतन लौट गए है। पिछले 24 घंटो के दौरान सीरिया के अधिकारियों ने पूरे देश से करीब 33 विस्फोटक उपकरण निष्क्रिय किये है तथा 5.2 एकड़ जमीन को बारूदी सुरंग से साफ किया है। उल्लेखनीय है कि सीरियाई सरकार ने आतंकवादियों के कब्जे में ली गयी अधिकांश जमीन को पुन: अपने कब्जे में ले लिया है और अब शरणार्थियों के देश में बेहतर माहौल देने पर जोर दिया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »