23 Apr 2024, 23:20:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप की जानकारी शेयर की, देना पड़ा इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 11:24AM | Updated Date: Aug 31 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी सहायक मेडलिन वेस्टरहाउट ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेडलिन को ट्रंप के परिवार के बारे में मीडिया में सूचना लीक होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा। वर्ष 2016 में ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही मेडलिन उनकी करीबी रही थीं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हाल में मेडलिन ने ट्रंप की अनुपस्थिति में उनके परिवार के बारे में पत्रकारों से बात की थी। उस वक्त ट्रंप परिवार समेत छुट्टियां मनाने न्यूजर्सी गए थे। यह जानकारी लीक होने के बाद से ट्रंप मेडलिन से नाराज थे। व्हाइट हाउस में मेडलिन का दफ्तर ट्रंप के ओवल ऑफिस के ठीक सामने बनाया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »