18 Apr 2024, 12:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान के साथ अभी नहीं हुआ कोई समझौता: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 10:19AM | Updated Date: Aug 31 2019 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है। ट्रम्प ने शुक्रवार को कैम्प डेविड रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह बात कही। ट्रम्प ने कहा, ‘‘तालिबान के साथ हमारी बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हमारे बीच किसी समझौते को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।’’ 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अफगानिस्तान में पुलिस के अभियानों की मदद के लिए 8600 अमेरिकी सैनिक मौजूद रहेंगे। इससे पहले तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अमेरिका के साथ किसी समझौते पर सहमति बनने की रिपोर्टें पूरी तरह से गलत हैं। तालिबान के एक अन्य प्रवक्ता ने इस सप्ताह एक बयान में कहा था कि अफगानिस्तान में 18 वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच जल्द ही एक शांति समझौता होने वाला है। अमेरिका और तालिबान के बीच नौंवे दौर की बातचीत कतर की राजधानी दोहा में हो रही है, इसके तहत गुरुवार को आठवें दिन की बातचीत हुई। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बदले तालिबान के खिलाफ अभियानों को रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »