24 Apr 2024, 22:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस खाई में गिरी, 24 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 10:18AM | Updated Date: Aug 31 2019 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक यात्री बस के एक नाले में गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोहिस्तान के डिप्टी कमिश्नर राजा अब्दुल साबूर ने बताया कि हादसा कोहिस्तान जिले में स्थित बगरा इलाके में हुआ। बस में कुल 35 यात्री थे। सभी आपस में रिश्तेदार थे और किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।  सिविल डिफेंस के चीफ अहसान उल हक ने बताया कि बस बागरु से कंदिला जा रही थी।
 
इसी दौरान बगरा इलाके में स्थित एक कमजोर पुल यात्रियों से भरी बस का वजन नहीं झेल पाया और ढह गया। इस क्षेत्र में संचार व्यवस्था नहीं होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। 14 अगस्त को भी खैबर पख्तूख्वा प्रांत में हुए अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई थी। कघान घाटी के कवाई क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई थी। जिसमें चार पर्यटकों की मौत हो गई थी। वहीं, काराकर पास में एक अन्य कार खाई में गिर गई थी। इसमें एक ही परिवार की चार महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »