18 Apr 2024, 14:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने चीन आयातित उत्पादों पर शुल्क लागू करने पुष्टि की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 10:09AM | Updated Date: Aug 31 2019 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सितंबर से चीन आयातित उत्पादों पर शुल्क लागू करने की पुष्टि की है। ट्रंप ने शुक्रवार को कैंप डेविड के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका चीन से आयातित उत्पादों पर शुल्क लागू करेगा और उसके साथ इस मसले पर बातचीत भी जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हमने एक सितंबर से चीन के आयातित उत्पादों पर नया शुल्क लगाने की तैयारी कर ली है और इसे निश्चित समय पर लागू किया जायेगा। यह चीन के लिए 61 वर्षो में सबसे खराब समय होगा। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के समझौता करना चाहता है और उन्होंने दावा किया यदि चीन व्यापार विवाद नहीं सुलझता है तो वहां हांगकांग हिंसा से बदतर हालात होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »