20 Apr 2024, 18:50:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी का नाम लेते ही इमरान के मंत्री को लगा करंट, बोले - मोदी इस जलसे को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 4:40PM | Updated Date: Aug 30 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। भारत-पाक में तनाव के बीच लगातार भड़काऊ बयान देने वाले पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद को करंट लगा है। रशीद को जिस समय करंट लगा, तब वे माइक पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्‍होंने अपना भाषण रोक दिया। इस पर वहां खड़े लोग हंसने लगे। इस पर शेख राशिद ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस जलसे को खराब नहीं कर सकते हैं। 
 
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कश्मीरी जनता के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया। इस दौरान पाकिस्तान के रेल मंत्री एक सभा को संबोधित कर रहे थे और अचानक उन्हें करंट लग गया। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इसका एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है जिसमें बार-बार परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी देने वाले शेख रशीद कह रहे हैं, 'हम तुम्हारी मोदी नियतों से वाकिफ हैं। 
 
ऐसा कहते ही रशीद के माइक में अचानक करंट आता है और वो हड़बड़ा जाते हैं और कहते हैं 'मेरा ख्याल है कि करंट आ गया है। मोदी इस जलसे को नाकाम नहीं कर सकते हैं।' यह पहली बार नहीं है जब शेख रशीद ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की हो। कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत को युद्ध की गीदड़भभकी तक दे डाली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »