20 Apr 2024, 03:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन: रुस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 30 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया में संघर्ष विराम की निगरानी कर रहे रूस ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में वहाँ 28 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। तुर्की ने 36 बार संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किया है। रूस और तुर्की सयुंक्त रुप से सीरिया संघर्ष विराम की निगरानी कर रहे हैं। रूस ने कहा है कि संघर्ष विराम की 28 घटनाओं में से 12 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन सीरिया के अलेप्पो शहर में हुआ है जबकि इदलिब में एक बार और लटाकिया में 15 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। तुर्की ने कहा है कि उसने सीरिया में 36 बार संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किया जिनमें 18 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन सीरिया के इदलिब प्रांत में हुआ तथा दो लटाकिया में और 16 बार हमा शहर में हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उसने सीरिया में संघर्ष विराम अवधि में किसी भी तरह का मानवीय ऑपरेशन नहीं किया है। सीरिया में वर्ष 2011 से गृह युद्ध चल रहा है। सीरिया में सरकारी सेना अतंकवादी और विद्रोही संगठनों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रही है। सीरिया सरकार ने हालांकि 2017 के अंत तक देश के कई इलाकों को आतंकवाद से  मुक्त कर उन इलाकों को अपने अधीन कर लिया है लेकिन कुछ इलाकों में आतंकवादी विरोधी अभियान अभी भी चल रहे है। सीरिया संघर्ष विराम की निगरानी रूस, तुर्की और ईरान कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »