23 Apr 2024, 14:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएई के हवाई हमलों में 300 लोग मारे गये या घायल हुए हैं: यमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 1:12AM | Updated Date: Aug 30 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदेन। यमन के दक्षिणी प्रांत अदेन और अबयान में संयुक्त अरब अमीरात के हवाई हमलों में लगभग 300 कर्मचारी तथा नागरिक मारे गये हैं या घायल हुए हैं। यमन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने सबसे पहले यूएई की कार्रवाइयों की निंदा की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस बारे में कुछ करने की अपील की। सबा न्यूज एजेंसी के अनुसार यमन की सेना ने कहा, ‘‘यूएई द्वारा अदेन तथा जिंजिबार में हमारे सैन्य ठिकानों पर किये गये हवाई हमलों के कारण 300 मारे गये हैं या घायल हुए हैं।’’  रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूएई के लड़ाकू विमानों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 10 बार हमले किये हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बमबारी अभी भी जारी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »