18 Apr 2024, 18:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता की हो समीक्षा: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 2:31PM | Updated Date: Aug 29 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अमेरिकी हितों के तहत इस धन का इस्तेमाल हो रहा है अथवा नहीं। जून में अमेरिकी रक्षा विभाग ने घोषणा की थी कि अमेरिका यूक्रेन को अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त राशि प्रदान करेगा। अमेरिकी मीडिया संस्थान पॉलीटिको ने अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बुधवार की अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब इस मुद्दे की समीक्षा की जाएगी और यूक्रेन को प्रदान की जाने वाली राशि आरक्षित है।
 
पॉलीटिको ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूक्रेन को प्रदान की जाने वाले सैन्य सहायता कार्यक्रम की समीक्षा के कार्य में शामिल अधिकारियों में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन भी हैं। अमेरिकी प्रशासन ने 2017 में यूक्रेन को विनाशकारी हथियारों को प्रदान करने की मंजूरी दी थी जिनमें जेवलिन पोर्टेबल एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम भी शामिल हैं। ट्रम्प के सत्ता में आने से पहले अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन के लगातार अनुरोध के बावजूद इसकी मंजूरी नहीं दी थी। इस संबंध में रूस ने अमेरिका को लगातार चेतावनी दी है कि यूक्रेन को हथियार प्रदान किये जाने से केवल संघर्ष को बढ़ावा मिलेगा, देश में स्थिरता आने के साथ-साथ और अधिक खून-खराबा होगा। कई यूरोपीय अधिकारियों ने भी रूस के इस रुख का समर्थन किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »