18 Apr 2024, 10:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉनसन और ट्रम्प ने वैश्विक व्यापार के संबंध में चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 11:13AM | Updated Date: Aug 24 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ विदेश  नीति और वैश्विक व्यापार के मुद्दे पर चर्चा की है। जॉनसन के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक हुई। प्रधानमंत्री  कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जॉनसन फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने की प्रतीक्षा में हैं। गौरतलब है कि जी-7 शिखर सम्मेलन ऐसे समय होने जा रहा है, जब ब्रेक्जिट की समयसीमा पूरी होने में दो महीने शेष रह गये हैं। जॉनसन ने प्रतिबद्धता जतायी है कि उनका देश यूरोपीय संघ (ईयू) को समय सीमा  तक छोड़ देगा, भले ही सरकार ब्रूसेल्स के साथ नए ब्रेक्सिट सौदे पर पहुंचती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »