24 Apr 2024, 03:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक के बगदाद में विस्फोट, 4 लोगों की मौत और कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 10:51AM | Updated Date: Aug 24 2019 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। ईराक की राजधानी बगदाद के बाबिल प्रांत में शुक्रवार को एक मोटरसाइकल में जोरदार विस्फोट हुआ जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 लोग घायल हो गए। शिन्हुआ के हवाले से सूत्रों ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार शाम को राजधानी बगदाद से 80 किमी दूर अल मुस्सायब शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में एक मोटर साइकल में हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि कई दुकानों और आस-पास की इमारतों तथा गाड़ियों को भी नुक्सान पंहुचा है।
 
बाबिल प्रांत के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बयान के अनुसार विस्फोट में 39 लोगों  को चोटें आयी है जिन्हें उपचार के लिए अस्तपताल में भर्ती करा दिया गया है। किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जाता है कि इन सब धमाकों के पीछे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का हाथ है। उल्लेखनीय है कि इराक बीते कुछ समय आतंकवाद के कारण अस्थिरता से गुजर रहा है लेकिन 2017 के बाद ईराक के सुरक्षा हालातों में सुधार देखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »