20 Apr 2024, 12:22:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीयर्स रैप कंसर्ट में भगदड़, 5 लोगों की मौत, 21 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 12:57PM | Updated Date: Aug 23 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्जीयर्स। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में एक  रैप कंसर्ट के दौरान भगदड़ मचने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य  घायल हो गये। स्थानीय मीडिया की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीयर्स स्थित एक स्टेडियम में गुरुवार को लोकप्रिय रैपर सूलकिंग  का कंसर्ट हो रहा था। इसी दौरान एक प्रवेश द्वार के समीप भगदड़ मच गयी  जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में तीन  महिलाएं भी शामिल है। घायलों को सीएचयू मुस्तफा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »