19 Mar 2024, 13:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी वीजे बोला - प्रियंका और दीपिका की शक्ल देख उल्टी आती है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 11:23AM | Updated Date: Aug 23 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया तभी से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। इसके साथ-साथ पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स भी भारत के खिलाफ उलटे सीधे बयान दे रहे है। पाकिस्तानी कलाकारों ने बॉलीवुड को भी निशाने पर लेने की कोशिश की है पर हर बार करारा जवाब मिला है। अब पाकिस्‍तानी वीडियो जॉकी, वकार जका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। 
 
इस वीडियो में वकार ने भारत के खिलाफ तो जहर उगला ही है और साथ में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शक्ल पर भद्दे कमैंट्स किये है। बता दें, वकार जका सोशल एक्टविस्ट भी है और टीवी शो भी चलाते है। ये वीडियो वकार ने कार में बैठकर बनाया है और जो बातें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में कही है वो सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है।
 
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वकार को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वकार जका ने अपने वियो में पाकिस्तानी सरकार से मांग की है भारतीय एक्टर्स के बिलबोर्ड तुरंत हटाए जाये और साथ ही पाकिस्तान में बिसनेस करने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों को भी हिदायत दी है कि वो भारतीय कलाकारों को प्रचार के लिए अप्रोच न करें। वकार ने अपने वीडियो में ये भी बोला है कि जब उन्होंने पहली बार दीपिका और प्रियंका चोपड़ा को देखा तो उन्हें उलटी आने लगी थी और उन्हें यकीन नहीं हुआ की ये एक्ट्रेस परदे पर क्या मेकअप लगाकर आती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »