25 Apr 2024, 14:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PAK पत्रकार ने एक बयान में कहा, कश्मीर पाने की इच्छा को छोड़ दे इमरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 2:31PM | Updated Date: Aug 22 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर जहां पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही, वहीं पाकिस्तान का ही एक बुद्धिजीवी वर्ग उसके इस रवैये से काफी चिंतित है। इन लोगों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पाकिस्तानी के जाने-माने पत्रकार हसन निसार और लंबे अर्से से भारत में रह रहे पाकिस्तानी गायक अदनान समी ने अपने अंदाज में इमरान खान को आईना दिखाया है।

दोनों ने इमरान को नसीहत दी कि वह कश्मीर का ख्वाब छोड़ दें। हसन निसार पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार हैं। वह सरकार की कड़ी आलोचना और खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। हसन अली को पहले भी कई बार पाकिस्तानी समाचार चैनलों में सरकार की बखिया उधेड़ते देखा जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »