29 Mar 2024, 20:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी नीत गठबंधन बल में आस्ट्रेलिया शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 9:42AM | Updated Date: Aug 22 2019 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने नेतृत्व वाले गठबंधन बल में आस्ट्रेलिया की भागीदारी का स्वागत किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपने ट्वीट में कहा, हम अंतरराष्ट्रीय  समुद्री सुरक्षा अभियान के तहत भागीदारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार की घोषणा का  हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में खोजी गश्त के लिए जहाज भेजने  के आस्ट्रेलिया की नयी सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। हाल ही में निर्वाचित ऑस्ट्रेलिया प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में उनके देश की भागीदारी की घोषणा की। मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, ईरान के तट पर शिपिंग लेन की सुरक्षा के लिए सैनिकों, एक निगरानी विमान और एक युद्धपोत भेजेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »