25 Apr 2024, 15:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर पर मध्यस्थता कर सकता हूं: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 9:00AM | Updated Date: Aug 21 2019 9:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा व्यक्त की है। ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में कहा कि दोनों एशियाई पड़ोसी देशों के बीच ‘अत्याधिक समस्याएं’ हैं और वह स्थिति को सुलझाने में मदद कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,स्पष्ट रूप से कहूं तो, यह एक बहुत ही विस्फोटक स्थिति है।

मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान से भी बात की। दोनों ही मेरे अच्छे दोस्त हैं। वे महान लोग हैं और अपने देश से प्यार करते हैं। मैं इस सप्ताह के अंत में फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा। मैं मानता हूं कि हम स्थिति को सुधारने में मदद कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »