29 Mar 2024, 10:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान की मंत्री ने कहा - कश्मीर मसले को विश्व के हर मंच पर उठाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:53PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान का कश्मीर राग अब भी नहीं छूट रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सूचना एवं प्रसारण मामले पर विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने मंगलवार को कहा कि उनका देश विश्व के एक-एक मंच पर कश्मीर मसले और भारत की तरफ से किए गए अन्याय को उठाता रहेगा। अवान ने आज कई ट्वीट किए जिनमें यूएनएससी में कश्मीर मसले पर हुई बैठक और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सामंजस्यपूर्ण भूमिका का जिक्र किया है। 
 
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘हम भारत की ओर से किये जा रहे अन्याय और कश्मीर के लोगों के साथ हुए उत्पीड़न को लगातार प्रत्येक मंच पर उठाते रहेंगे, भारत को उसकी बर्बरता का आईना दिखायेंगे। जब तक कश्मीर के लोगों को आजादी नहीं मिल जाती उन्हें राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देते रहेंगे।’ उन्होंने लिखा, ‘‘ भारत का यह दावा कि कश्मीर उसका आतंरिक मसला है यूएनएससी की बैठक में खारिज कर दिया गया है। भारत एकतरफा कार्रवाई से तथ्यों को नहीं बदल सकता और न ही विश्व को मूर्ख बना सकता है।
 
सलाहकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति की कश्मीर और क्षेत्रीय शांति के लिए सामंजस्यपूर्ण भूमिका का स्वागत भी किया।  उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिस तरह से कश्मीर का मसला रखा देश को उस पर गर्व है। विश्व समुदाय ने भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति का संज्ञान लिया और भारत की एकतरफा कार्रवाई पर चिंता  जताई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »