28 Mar 2024, 15:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उइगर मुसलमानों पर अन्य देशों में भी जुल्म कर रहा है चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:44AM | Updated Date: Aug 19 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। चीन में उइगर मुसलमानों पर अत्याचारों की बात किसी से छिपी नहीं है। अब दूसरे देशों में रह रहे उइगरों पर नकेल कसने की उसकी कारस्तानियां सामने आ रही हैं। एक उइगर छात्र अब्दुलमलिक अब्दुलअजीज को मिस्र पुलिस ने गिरफ्तार किया और जब उसकी आंखों से पट्टी हटाई गई तो वह यह देखकर सकते में पड़ गया कि चीनी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे दिनदहाड़े उसके दोस्तों के साथ उठाया गया और काहिरा के एक पुलिस थाने में ले जाया गया जहां चीनी अधिकारियों ने उससे पूछा कि वह मिस्र में क्या कर रहा है।

अधिकारियों ने उससे चीनी भाषा में बात की और उसे चीनी नाम से संबोधित किया ना कि उइगर नाम से। उइगर मुसलमानों की पहचान उजागर ना करने के लिए खबर में उनके छद्म नामों का इस्तेमाल किया गया है। अब्दुलअजीज (27) ने कहा, उन्होंने कभी अपना नाम नहीं लिया या यह नहीं बताया कि वे असल में क्या हैं। अब्दुलअजीज के खुलासों से 2017 में 90 से अधिक उइगरों की गिरफ्तारियों को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर उइगर मुस्लिम तुर्किक अल्पसंख्यक समुदाय के थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »