20 Apr 2024, 03:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी सर्वे के अनुसार गधों का नंबर वन देश बना पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 4:06PM | Updated Date: Aug 18 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सर्वे के अनुसार साल 2018-19 के एक आर्थिक सर्वे में बेहद ही बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा पाया गया है की पकिस्तान में गधों की संख्या दिनों दिन बढती चली जा रही है और इस बात की जानकारी खुद सरकार ने साझा की है। आइये आपको बता देते है की असली मामला क्या है, साल 2017-18 के आर्थिक सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस देश में गधों की संख्या करीब एक लाख से बढ़कर करीब 53 लाख तक पहुच गयी है इसके साथ ही मवेशियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
 
ये एक चौंका देने वाली बात है, हाल के मौजूदा समय में करीब 80 लाख से भी ज्यादा परिवार पशुपालन का काम करते है और उनके परिवार की करीब 35 प्रतिशक कमाई पशुपालन उत्पादको का कार्य करती है जिस पर उनका जीवन निर्भर करता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है की पिछले 1 साल से गधों की संख्या करीब 1 लाख से भी ज्यादा बढ़ गयी है और गधों के साथ ही ऊंट, घोड़ो और बकरियों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि होती जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बतादे की इस समय देश में करीब 7.41 करोड़ तक की संख्या पहुच गयी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »