20 Apr 2024, 05:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जरदारी की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाई गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 4:17PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सह अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को तीन दिन और बढ़ा दी गयी है। जरदारी को अब 19 अगस्त को जवाबदेही अदालत में पेश किया जायेगा। जरदारी ने जवाबदेही अदालत से जेल में उन्हें ए श्रेणी प्रदान करने और चिकित्सा सुविधाएं देने का भी आग्रह किया था।
 
जरदारी ने अदालत में कहा कि उसके आदेशों के बावजूद उन्हें बेटियों से मिलने नहीं दिया गया। फर्जी खाता मामले में आरोपी जरदारी को आज जबावदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर के समक्ष पेश किया गया था। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के अधिवक्ता मुजफ्फर अब्बासी ने अदालत को बताया कि इस मामले में कुछ नया सामने आया है और इसलिए उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। जरदारी को रावलंपिंडी की आडियाल जेल में भेजा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »