मोंटगोमेरी। अमेरिका के मोंटगोमेरी शहर में अलबामा स्टेट यूनिवर्सिटी के नजदीक हुई गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसने एक युवक को गंभीर रूप से घायल पाया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाद में दूसरे पीड़ित के भी दम तोड़ने की जानकारी दी। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस गोलीबारी की जांच कर रही है।