29 Mar 2024, 11:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर यूएनएससी का सत्र बुलाने की मांग की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:45PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाये जाने के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे पर आकस्मिक सत्र बुलाये जाने की मांग की है। जियो न्यूज के मुताबिक कुरैशी ने भारत के इस फैसले को संयुक्त राष्ट्र के मानदंड के विपरीत असंवैधानिक कृत्य करार देते हुए कहा कहा कि आकस्मिक सत्र आयोजित कर इस मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा , ‘‘हम अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।’’ पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ऐसे समय यह पत्र लिख है , जब यूएनएससी इस मुद्दे के द्विपक्षीय संकल्प का पहले ही आहृान कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »