25 Apr 2024, 21:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस्लामी विद्वान ने दिया बयान,कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा न था न होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 11:21AM | Updated Date: Aug 14 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। देश की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह कई देशों से कश्मीर मसले को लेकर उसका समर्थन करने के लिए कह रहा है, लेकिन उसके साथ कोई खड़ा होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच एक इस्लामिक स्कॉलर ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। इस्लामिक स्कॉलर का कहना है कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। पाकिस्तान को इस "ईमानदारी" के साथ स्थिति का सामना करना चाहिए।
 
इस्लामिक स्कॉलर का नाम इमाम मोहम्मद तौहिदी है, जोकि अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इमाम मोहम्मद तौहिदी ने ट्वीट कर लिखा, 'कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं होगा। पाकिस्तान और कश्मीर दोनों भारत के हैं। हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित होने वाले मुसलमान इस तथ्य को नहीं बदल सकते हैं कि पूरा क्षेत्र हिंदू भूमि है। भारत इस्लाम से भी पुराना है, पाकिस्तान को अकेला छोड़ दो। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »