29 Mar 2024, 01:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में लू से 23 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 10:07AM | Updated Date: Aug 14 2019 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से  पिछले एक सप्ताह के भीतर कम से कम 23 लोगों की जानें जा चुकी है और 12,000  से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभाग  ने पांच से 11 अगस्त की अवधि में संग्रहित डाटा जारी किया है। डाटा के  मुताबिक मृतकों में ज्यादातर लोग राजधानी टोक्यो से हैं , जहां गर्मी और लू  से प्रभावित करीब 1460 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देश के कुछ इलाकों में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से अधिक चल रहा  है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तापमान की यह अधिकता कम से कम दो  सप्ताह और बना रह सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »