25 Apr 2024, 21:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मादुरो ने नये मंत्रियों की नियुक्ति और नये मंत्रालय का गठन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 10:55AM | Updated Date: Aug 13 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने नई मंत्रियों की नियुक्तियां करने के साथ-साथ एक नया मंत्रालय का गठन किया है। मादुरो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पर्यटन एवं विदेश व्यापार के नाम से एक नये मंत्रालय का गठन किया है। उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने पर्यटन एवं विदेश व्यापार मंत्रालय का गठन किया है और फेलिक्स रेमन प्लासेनिया गोंजालेज को इसका मंत्री नियुक्त किया है जो वेनेजुएला में पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।’’ इसके अलावा राष्ट्रपति ने लैंगिक समानता, पारिस्थितिकी और अन्य क्षेत्रों से संबंधित नये मंत्रियों की नियुक्ति भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »