बीजिंग। पूर्वी चीन में हाल ही में आये लेकिमा तूफान के कारण लगभाग 49 लोगों की मौत हुई हुई है, जबकि 21 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सोमवार शाम ताजा आंकड़े जारी किये। एजेंसी के अनुसार मृतकों में अधिकतर झेजियांग प्रांत के लोग थे, जहां लेकिमा तूफान के कारण 60.68 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
चीन में गत शनिवार को तड़के सुबह आये इस तूफान के कारण देश के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने काफी तबाही मचायी। चीन के मौसम विभाग ने तूफान को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया था। दस लाख से अधिक लोगों को कथित तौर पर उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, जिसमें दुनिया का वित्तीय केंद्र कहे जाने वाले शंघाई के लगभग 250,000 लोग शामिल हैं।