18 Apr 2024, 12:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में लेकिमा तूफान का प्रकोप, मृतकों की संख्या 44 हुई, 16 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:14PM | Updated Date: Aug 12 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हन्झाऊ/जिनान। चीन के दो प्रांतों में लेकिमा तूफान की वजह से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। यह तूफान अपने साथ तेज गति की हवाएं और भारी बारिश लेकर आया जिसने प्रांतों में काफी तबाही मचाई। झेजिआंग प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने जानकारी दी है कि सोमवार सुबह तक झेजिआंग प्रांत में लेकिमा तूफान की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 39 हो गई है और इसके अलावा नौ अन्य लापता भी हैं। चीन में लेकिमा इस वर्ष का नौवां प्रचंड तूफान था जिसके कारण झेजिआंग के 66 लाख 80 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 12 लाख 60 हजार लोगों को क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
 
तूफान की वजह से 234,000 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलों को नुकसान हुआ है और अर्थव्यवस्था को 24.22 अरब युआन (करीब 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर) की हानि हुई है। लेकिमा तूफान ने झेजिआंग प्रांत के वेनंलिग शहर में शनिवार रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर दस्तक दी थी। इसके अलावा शान्दोंग प्रांत के किंगदाओ शहर के तट पर यह रविवार रात को आठ बजकर 50 मिनट पर आया। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार शोन्दोंग में तूफान की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »