19 Apr 2024, 16:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हिंसा में 40 नागरिकों की मौत, 250 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:41AM | Updated Date: Aug 12 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। यमन की राजधानी एवं बंदरगाह शहर अदन में इस सप्ताह भड़की ताजा हिंसा में अब तक कम से कम 40 नागरिक मारे जा चुके हैं तथा 260 अन्य घायल हुए हैं। यमन में संयुक्त राष्ट्र के आवासीय समन्वयक लिजे गरांदे ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया,‘‘गत आठ अगस्त के बाद से अदन शहर में भड़की हिंसा में कई नागरिक मारे जा चुके हैं और घायल हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टां के मुताबिक कम से कम 40 लोग मारे गये तथा 260 अन्य घायल हैं।’’ 

अदन में बुधवार को तब हिंसा शुरू हुई जब राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों तथा दक्षिणी ट्रांजिशनल काउंसिल के अलगाववादियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ। इस तनाव के कारण अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। जब पूरे विश्व में मुसलमान जब अपने सबसे पवित्र त्योहारों में से एक ईद अल अजहा मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो मुस्लिम बहुल यमन के लोग हिंसा में जुटे हुए हैं। गरांडे ने कहा,‘‘यह दिल तोड़ने वाली बात है कि ईद अल-अजहा के दौरान कई परिवार शांति और सद्भाव में एक साथ जश्न मनाने के बजाय अपने प्रियजनों की मृत्यु का शोक मना रहे हैं।

हम उन लोगों के परिवारों के लिए अपनी सच्ची संवेदना प्रकट करते हैं जिनके परिजन इस दौरान हताहत हुए हैं।’’  संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में कम से कम 34 मानवीय संगठन अदन में काम कर रहे हैं। मानवीय कार्यकर्ता 10 लाख 90 हजार लोगों के लिए भोजन सहायता और प्रत्येक माह 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित पानी तक पहुंच प्रदान करने में मदद कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को, अलगाववादियों ने कथित तौर पर अदन में संघर्ष विराम में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की और शहर में उनके नियंत्रण वाले क्षेत्र से वापसी शुरू कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »