19 Apr 2024, 09:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 7:38PM | Updated Date: Aug 11 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के मोन राज्य में बारिश  के बाद हुए भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। म्यांमार दमकल सेवा विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य फिलहाल जारी है और जीवित लोगों की तलाश में लाइफ डिटेक्टर और थर्मल इमेजिंग कैमरों की सेवाएं ली जा रही है।

गौरतलब है कि मा लाट पर्वत का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद एक और गिर गया था और इसके मलबे की चपेट में आकर अनेक नागारिक और मकान बह गए थे। यह घटना शुक्रवार सुबह सात बजे हुई थी। भारी बारिश के कारण पाउंग, मावलामिने, मुदोन, थानबुजायत,काईकमारा और यी शहर जलमग्न हो गए थे और इसकी वजह से पाउंग शहर के कईं स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »