28 Mar 2024, 15:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायली सेना ने फलस्तीनी नागरिक को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 4:34PM | Updated Date: Aug 11 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी और इजरायल सीमा पर रविवार को फलस्तीन के एक नागरिक को गोली मार दी फलस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ कर्मियों को इजरायल सीमा के पास उत्तरी गाजा के बीट हनाउन से फलस्तीन के एक नागरिक का शव मिला। इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि वह उत्तरी गाजा पट्टी पर तैनात इजरायली सेना के जवानों पर हमला कर रहा था और बदले में की गई गोलीबारी में वह सीमा पर मार गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में इजरायल को जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दोनों देशों के बीच गोलीबारी मुस्लिमों के त्यौहार ईद-अल-अजहा के मौके पर हुई है। इससे पहले इजरायली सेना ने मध्य गाजा में सीमा के पास हमास के चार लोगों को मार गिराया था।  सेना के मुताबिक ये चारों सेना पर हमले की योजना बना रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »